About Our Mata Vaishno Devi Dham
माता वैष्णोदेवी धाम गालूडीह, जमशेदपुर, झारखंड में स्थित मन्दिर का निर्माण स्वामी हृदयानन्द गिरि जी महाराज के निर्देशन में हुआ है।
मां वैष्णोदेवी के परम भक्त राजकिशोर साहू की प्रबल इच्छा थी कि वह भगवती का मन्दिर अपने प्रदेश में बनायें।
जब इस स्थान पर पहली बार स्वामी जी आये तो उन्होंने बताया कि इस स्थान की ऊर्जा दैवीय है ।
ध्यान करने पर उन्हें अनुभूति हुई कि सती का कोई अलंकरण यहां पर भी गिरा हो सकता है।
संभवतया उनके दायें चरण की मध्यमा उंगली का बिछुआ हो।
उनकी प्रेरणा से ही माता वैष्णोदेवी की हूबहू पिंडियों और श्रीयंत्र के साथ साथ शिव परिवार, रामदरबार, राधाकृष्ण और ज्वालामुखी से लाई अखण्ड ज्योति भी यहां स्थापित की गई है।
इस दिव्य धाम की स्थापना माता वैष्णोदेवी के मुख्य पुजारी ब्रह्मलीन श्री अमीरचंद जी और उनके सुपुत्र लोकेश पुजारी जी के सानिध्य में हुई है जिससे इसकी महिमा और भी बढ़ गई है।
Our Image Gallery
Our Video Gallery
Press Release Moments